
केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को अपने सरकारी कैम्प कार्यालय, 7-कालिदास मार्ग, लखनऊ में आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की और श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने देश एवं प्रदेशवासियों को महर्षि वाल्मीकि जयंती की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्श चरित्र को लिपिबद्ध कर सम्पूर्ण विश्व को कालजयी महाकाव्य ‘रामायण’ प्रदान करने वाले महर्षि वाल्मीकि का भारतीय संस्कृति और साहित्य में अतुलनीय योगदान है। उनकी रचना ने समाज को सत्य, धर्म, मर्यादा, कर्तव्य और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी है। महर्षि वाल्मीकि ने अपनी प्रज्ञा और ज्ञान के आलोक से भगवान श्रीराम की गौरवगाथा को जन-जन तक पहुंचाया।
The News 11 – Hindustan Newspaper, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, देश-दुनिया