अगस्त में राहु का बड़ा फेरबदल: मंगल के नक्षत्र में प्रवेश करते ही चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, अचानक होगा धन लाभ

नई दिल्ली, डिजिटल डेस्क। ज्योतिष शास्त्र में छाया ग्रह माने जाने वाले राहु अगस्त महीने में एक बड़ा नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं। सावन के पवित्र महीने में 2 अगस्त 2026 को राहु, मंगल ग्रह के स्वामित्व वाले धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। राहु इस नक्षत्र में 1 दिसंबर 2027 तक विराजमान रहेंगे।

मंगल के नक्षत्र में राहु का यह गोचर एक शक्तिशाली ‘धनयोग’ का निर्माण कर रहा है। इसके साथ ही 17 अगस्त तक सूर्य और राहु का ‘षडाष्टक योग’ भी प्रभाव में रहेगा, जिससे देश-दुनिया, राजनीति और सेहत के लिहाज से उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। हालांकि, राहु और मंगल का यह नया समीकरण 3 विशेष राशियों को अचानक बड़ा धन लाभ और अपार सफलता दिलाने वाला है।

इन 3 राशियों को मिलेगा राहु के गोचर का बंपर लाभ

  • मेष राशि: राहु का यह नक्षत्र परिवर्तन आपके लिए बेहद शुभ साबित होगा। आपको मनचाही नौकरी का ऑफर मिल सकता है। हर कार्य में सफलता मिलेगी और करियर में अचानक बड़ी छलांग लगाने का अवसर प्राप्त होगा।

  • मिथुन राशि: इस दौरान आपके लिए धन लाभ के जबरदस्त योग बन रहे हैं। पैतृक संपत्ति, नया मकान या वाहन खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। किसी को दिया गया पुराना उधार वापस मिलेगा और पुरानी बीमारियों से राहत मिलेगी।

  • धनु राशि: मानसिक तनाव दूर होगा और परिवार में सकारात्मकता का माहौल बनेगा। नया बिजनेस शुरू करने या प्रॉपर्टी खरीदने के लिए समय उत्तम है। ऑफिस में आपका प्रभाव बढ़ेगा और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।

17 अगस्त तक रखें सेहत और फैसलों का ध्यान

राहु और सूर्य के षडाष्टक योग के कारण सरकारी तंत्र, प्रशासनिक कार्यों और इम्यूनिटी (रोग प्रतिरोधक क्षमता) पर असर पड़ सकता है। इसलिए किसी भी कानूनी या वित्तीय मामले में जल्दबाजी से बचें।

Check Also

राहु-केतु का महागोचर 2026: 5 दिसंबर से बदलेगी इन 5 राशियों की किस्मत, करियर और कारोबार में मिलेगी नई उड़ान

नई दिल्ली, डिजिटल डेस्क। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में राहु और केतु को अत्यंत प्रभावशाली छाया …