
टीआरपी चार्ट पर राज करने वाले मशहूर टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ (Anupamaa) का सोमवार का एपिसोड काफी धमाकेदार और हाई-वोल्टेज ड्रामे से भरपूर रहने वाला है। शो में एक तरफ जहां श्रुति लगातार नई साजिशें रचते हुए राही को अपने करीब लाने की कोशिश कर रही है, वहीं दूसरी तरफ वसुंधरा कोठारी (मोटी बा) अभी भी अपनी पोता बहू राही को लांछन लगाने और लानतें देने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है।
आने वाले एपिसोड में दर्शकों को पारिवारिक कलह और रिश्तों के बीच बदलती दूरियों का एक नया रूप देखने को मिलने वाला है।
गौतम के तंज पर राही का पलटवार
अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि राही और प्रेम के साथ रास्ते में एक बड़ा हादसा होते-होते बचता है। इस हादसे से बाल-बाल बचने के बाद जब दोनों सुरक्षित घर लौटते हैं, तो घर का माहौल फिर से तनावपूर्ण हो जाता है।
घर में कदम रखते ही गौतम, राही पर तंज कसना शुरू कर देता है। तंज की वजह यह होती है कि प्रेम सारा सामान लेकर आगे-आगे चल रहा होता है और राही उसके पीछे-पीछे आराम से आ रही होती है। राही भी चुप रहने वालों में से नहीं है; वह तुरंत पलटकर गौतम को करारा जवाब देती है। लेकिन तभी बात को बढ़ता देख वसुंधरा कोठारी इस बहस के बीच में कूद पड़ती है।
वसुंधरा कोठारी ने राही पर मढ़े गंभीर आरोप
वसुंधरा कोठारी (मोटी बा) राही की बात सुनकर भड़क जाती है और कहती है, “हमारा टिंकू तुम्हारे प्यार में अंधा होगा, हम नहीं हैं।” इसके बाद वसुंधरा बिना सच जाने अपनी पोता बहू पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहती है:”यह बात हम अच्छी तरह जानते हैं कि श्रुति जी से कहकर तुमने ही कैफे अपने नाम पर करवाया है। जिसे संस्कारों की शिक्षा ‘अनुपमा कोचिंग सेंटर’ से मिली हो, उससे हम और उम्मीद भी क्या कर सकते हैं!”
इस लांछन के जवाब में राही अपनी सफाई देते हुए कहती है कि उसने कुछ नहीं किया है। वह रोते हुए सच बताती है कि श्रुति ने उससे बिना पूछे और बिना बताए इस कैफे के कागज उसके नाम पर बनवाए हैं।
‘मोटी बा’ ने राही से मांग ली प्रॉपर्टी
राही की लाख मिन्नतें करने के बाद भी वसुंधरा कोठारी उस पर यकीन नहीं करती और तंज कसते हुए कहती है— “हां, हां.. तुम तो कहां कुछ कहती हो! राही, वो तो बस तुम्हारी मांएं हैं जो खुद आकर हमारे पांव का कांटा बन जाती हैं।”
इस पर राही का दर्द छलक पड़ता है और वह कहती है, “कांटों पर तो मैं चल रही हूं मोटी बा। मम्मी से और श्रुति से सारी बातें आपके सामने होती हैं, लेकिन फिर भी मैं ही आपको हमेशा गलत लगती हूं। सच को सच साबित करने के लिए आखिर मैं और क्या करूं?”
तभी वसुंधरा कोठारी मौके का फायदा उठाते हुए राही के सामने एक ऐसी मांग रख देती है, जिसकी उम्मीद राही ने सपने में भी नहीं की होती है। वसुंधरा सीधे शब्दों में कहती है— “तो फिर ये कैफे हमारे टिंकू के नाम कर दो।”
प्रेम का करारा जवाब और अनुपमा से बदले का संकल्प
इससे पहले कि इस अनुचित मांग पर राही कुछ बोल पाती, पीछे से प्रेम की एंट्री होती है। प्रेम अपनी ‘मोटी बा’ को आड़े हाथों लेते हुए करारा जवाब देता है। प्रेम कहता है, “प्रॉपर्टी के कागजों पर किसका नाम लिखा है, उससे कोई फर्क नहीं पड़ता मोटी बा। राही और प्रेम के साउंड और स्पेलिंग भले अलग हैं, लेकिन आप आवाज देकर देखिए; आप एक को बुलाएंगी तो दूसरा खुद-ब-खुद खिंचा चला आएगा।”
इसके बाद एपिसोड में एक बेहद चौंकाने वाला मोड़ आता है, जब प्रेम अपने दिल का कड़वा सच सबके सामने रखता है। प्रेम कहता है कि उसका खुद का सपना तो बहुत पहले ही मर चुका है। अब उसकी जिंदगी में सिर्फ एक ही मकसद बचा है अनुपमा को उसकी असली हैसियत दिखाना और उससे अपना बदला पूरा करना।
अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या राही कैफे के कागज टिंकू के नाम करेगी और प्रेम का अनुपमा से बदला लेने का यह मकसद पूरे परिवार को किस मोड़ पर लाकर खड़ा करेगा
The News 11 – ताज़ा हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, देश-दुनिया