
केशव प्रसाद मौर्य ने कौशाम्बी जनपद के गढ़वा का पुरवा गांव निवासी श्री शंकर लाल सरोज के 15 वर्षीय पुत्र पवन कुमार के उपचार के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के संबंध में संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल आवश्यक पहल की। गंभीर बीमारी से जूझ रहे पवन के इलाज में लगभग 20 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के लिए इतनी बड़ी धनराशि जुटाना मुश्किल हो रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्री शंकर लाल सरोज के पुत्र पवन कुमार प्लास्टिक एनीमिया जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। उनका उपचार लखनऊ स्थित पीजीआई अस्पताल में चल रहा है। बेटे की बीमारी और उपचार पर होने वाले भारी खर्च के कारण परिवार आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। श्री शंकर लाल सरोज ने उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात कर अपनी आर्थिक स्थिति से अवगत कराया तथा बेटे के इलाज के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का आग्रह किया।
उप मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार की समस्या को गंभीरता से लेते हुए तत्काल संज्ञान लिया। उन्होंने श्री शंकर लाल सरोज द्वारा प्रस्तुत प्रपत्र को मुख्यमंत्री जी को आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने हेतु प्रेषित किया, ताकि जरूरतमंद परिवार को उपचार के लिए आवश्यक मदद उपलब्ध कराने की दिशा में कार्रवाई हो सके।
The News 11 – Hindustan Newspaper, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, देश-दुनिया