यूपी में केशव के अथक प्रयास से 2100 से अधिक कैंटीन बनीं आत्मनिर्भरता की ‘प्रेरणा’, दस हजार परिवारों का बनीं सहारा

केशव प्रसाद मौर्य ने कौशाम्बी जनपद के गढ़वा का पुरवा गांव निवासी श्री शंकर लाल सरोज के 15 वर्षीय पुत्र पवन कुमार के उपचार के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के संबंध में संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल आवश्यक पहल की। गंभीर बीमारी से जूझ रहे पवन के इलाज में लगभग 20 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के लिए इतनी बड़ी धनराशि जुटाना मुश्किल हो रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्री शंकर लाल सरोज के पुत्र पवन कुमार प्लास्टिक एनीमिया जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। उनका उपचार लखनऊ स्थित पीजीआई अस्पताल में चल रहा है। बेटे की बीमारी और उपचार पर होने वाले भारी खर्च के कारण परिवार आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। श्री शंकर लाल सरोज ने उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात कर अपनी आर्थिक स्थिति से अवगत कराया तथा बेटे के इलाज के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का आग्रह किया।

Check Also

कौशाम्‍बी के पवन के उपचार में मदद के लिए केशव मौर्य ने बढ़ाया मदद का हाथ

केशव प्रसाद मौर्य ने कौशाम्बी जनपद के गढ़वा का पुरवा गांव निवासी श्री शंकर लाल …