आगामी राजनीतिक चुनौतियों और चुनावी बिसात को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश ने अपने संगठन में अब तक का सबसे बड़ा फेरबदल कर दिया है। यूपी बीजेपी ने अपनी नई प्रदेश टीम की आधिकारिक सूची जारी कर दी है। इस नई टीम में पुराने चेहरों को बदलने के साथ-साथ जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों को बेहद बारीकी से साधा गया है। पार्टी ने विपक्ष के ‘पीडीए’ (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) कार्ड की काट ढूंढने के लिए इस सूची में महिलाओं, पिछड़ों और दलित चेहरों को तरजीह दी है। संगठन में कुल 19 प्रदेश उपाध्यक्ष, 8 प्रदेश महामंत्री और 19 प्रदेश मंत्रियों की नियुक्ति की गई है।
सभी 6 क्षेत्रों के सेनापति बदले, इन्हें मिली कमान
बीजेपी नेतृत्व ने इस बार सबसे बड़ा सर्जिकल स्ट्राइक क्षेत्रीय अध्यक्षों पर किया है। प्रदेश के सभी 6 सांगठनिक क्षेत्रों के अध्यक्षों को पूरी तरह बदल दिया गया है। अब इनकी जगह नए चेहरों को जिम्मेदारी सौंपी गई है:
-
पश्चिम क्षेत्र: नबाब सिंह नागर
-
ब्रज क्षेत्र: पूरन लाल लोधी
-
कानपुर क्षेत्र: राम किशोर साहू
-
अवध क्षेत्र: अवधेश द्विवेदी
-
काशी क्षेत्र: अशोक चौरसिया
-
गोरखपुर क्षेत्र: विनोद राय
ये बने यूपी बीजेपी के 19 नए प्रदेश उपाध्यक्ष
पार्टी ने अनुभव और युवाओं के तालमेल को ध्यान में रखते हुए 19 कद्दावर नेताओं को उपाध्यक्ष की कुर्सी सौंपी है। इस लिस्ट में सुरेश राणा से लेकर पूजा पाल तक कई चौंकाने वाले नाम शामिल हैं:
सुरेश राणा, सत्यपाल सैनी, ब्रज बहादुर सिंह, डॉ. धर्मेंद्र सिंह, मोहित बेनीवाल, देवेश कोरी, प्रियंका रावत, दुर्विजय शाक्य, रमेश सिंह, नीरज सिंह, अर्चना मिश्रा, पूजा पाल, शंकर गिरी, कामेश्वर सिंह, डॉ. कृतिका अग्रवाल, सुरेश मौर्य, राजेश यादव, कृष्ण बिहारी राय और आलोक गुप्ता।
इन 8 नेताओं को मिली प्रदेश महामंत्री की बड़ी जिम्मेदारी
संगठन को गति देने और ‘मिशन मोड’ में काम करने के लिए 8 नेताओं को प्रदेश महामंत्री की अहम जिम्मेदारी दी गई है:
रामप्रताप सिंह चौहान, गीता शाक्य, अभिजात मिश्रा, उपेंद्र रावत, संजय राय, शंकर लोधी, दिलीप पटेल और राजेश चौधरी।
19 प्रदेश मंत्रियों की नई फौज तैयार
बीजेपी ने जमीनी स्तर पर पकड़ मजबूत करने के लिए 19 प्रदेश मंत्रियों की भी नियुक्ति की है, जिनमें महिला और युवा चेहरों की भारी हिस्सेदारी है:
विजय शिवहरे, बसंत त्यागी, शिवभूषण सिंह, सहजानंद राय, अंकुर शर्मा, अनिल यादव, अवधेश श्रीवास्तव, विजय राजभर, प्रमेन्द्र जांगड़ा विश्वकर्मा, किरण लोधी निषाद, राकेश बिंद, संचिता सिंह चौहान, रजनी पांडेय, राहुल वाल्मीकि, महामेधा नागर, दीपमाला संतोषी, सुहासिनी जायसवाल, यतेंद्र शर्मा और आकांक्षा सोनकर।
मोर्चों के अध्यक्ष और सोशल मीडिया विंग में भी बड़ा बदलाव
संगठन के मुख्य विभागों के साथ-साथ सभी प्रमुख मोर्चों के अध्यक्षों की लिस्ट भी जारी कर दी गई है:
-
युवा मोर्चा: रोहित मिश्रा
-
पिछड़ा मोर्चा: प्रकाश पाल
-
किसान मोर्चा: देवेंद्र सिंह
-
अनुसूचित मोर्चा: अशोक रावत
-
महिला मोर्चा: सरोज कुशवाह
-
अनुसूचित जनजाति मोर्चा: विद्याभूषण गोंड
कार्यालय और मीडिया विंग:
पंकज चौधरी की इस नई टीम में भारत दीक्षित को कार्यालय मंत्री, जबकि अतुल अवस्थी और लक्ष्मण सिंह को सह-मंत्री बनाया गया है। वहीं मीडिया मैनेजमेंट की कमान दिनेश प्रताप सिंह (मुख्य प्रवक्ता), मनीष दीक्षित (प्रदेश मीडिया संयोजक) और हिमांशु राज पंडित (प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक) को सौंपी गई है।
The News 11 – ताज़ा हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, देश-दुनिया