केशव के निर्देशन में उत्‍तर प्रदेश के PMGSY से बदल रही गांवों की तस्वीर, चिंतन शिविर में कहा, शिव सहाय अवस्‍थी

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के कुशल निर्देशन एवं विजनरी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (PMGSY) का अभूतपूर्व विस्तार हो रहा है। राज्य के सुदूर गांवों तक पक्की सड़कों का निर्माण होने से यह मार्ग अब ग्रामीण विकास और खुशहाली का नया जरिया बन चुके हैं। इन आधुनिक सड़कों के निर्माण से न केवल आवागमन सुगम हुआ है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं, युवाओं और किसानों के जीवन स्तर में भी उल्लेखनीय आर्थिक सुधार देखने को मिल रहा है। *उत्तर प्रदेश की इस विकास गाथा और उन्नत पर्यावरणीय तकनीकों का अध्ययन करने अब अन्य राज्यों के अधिकारी भी यहां आ रहे हैं, जो प्रदेश की कार्यशैली की मिसाल पेश करता है, शिव सहाय अवस्थी, मुख्‍य कार्यपालक, उत्‍तर प्रदेश राज्‍य ग्रामीण सडक विकास अभिकरण।

श्री अवस्थी ने कहा कि उत्तर प्रदेश “बेहतर नहीं, बेहतरीन” कार्य करने के विश्वास के साथ ग्रामीण सड़क निर्माण में नई तकनीकों और श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों को अपनाने के लिए प्रतिबद्ध है। PMGSY चिंतन शिविर से प्राप्त अनुभवों को प्रदेश में लागू करते हुए ग्रामीण सड़कों को अधिक टिकाऊ, सुरक्षित, पर्यावरण-अनुकूल और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मजबूत ग्रामीण सड़क नेटवर्क आत्मनिर्भर गांव, सशक्त ग्रामीण अर्थव्यवस्था और विकसित उत्तर प्रदेश की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश ने पर्यावरण-अनुकूल फुल डेप्थ रिक्लेमेशन (FDR) तकनीक के उपयोग में देश में अग्रणी भूमिका निभाई है। प्रदेश में अब तक 5,000 किलोमीटर से अधिक FDR सड़कों का निर्माण किया जा चुका है। इस तकनीक से प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करने के साथ सड़क निर्माण के पर्यावरणीय प्रभाव को कम करने में भी मदद मिल रही है। उत्तर प्रदेश की इस तकनीक और कार्यप्रणाली को समझने के लिए अन्य राज्यों के अधिकारी भी प्रदेश का अध्ययन करने आते हैं।

Check Also

दिल्ली-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर थमेगी वाहनों की रफ्तार, पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक अलर्ट

Noida Traffic Advisory 9 October : राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में दैनिक आवागमन करने वाले लाखों …