केशव मौर्य ने जारी किये सोनभद्र में करगरा मार्ग के चौड़ीकरण के लिए 18.17 लाख रुपये

उप मुख्‍यमंत्री के सूचना अधिकारी रतन सिंह ने बताया कि श्री केशव प्रसाद मौर्य जी द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के आय-व्ययक में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के प्रोग्राम फंड से यह धनराशि स्वीकृत की गई है। करगरा से अलउस संपर्क मार्ग के चैनेज संख्या 3.524 किलोमीटर से 13.027 किलोमीटर तक चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य प्रस्तावित है। वन्यजीवों की सुरक्षित आवाजाही तथा पर्यावरणीय मानकों को ध्यान में रखते हुए इस मार्ग के लिए एनीमल पैसेज प्लान तैयार किया जाना आवश्यक है। 

ग्राम्य विकास विभाग द्वारा डिपार्टमेंट ऑफ वाइल्ड साइंस, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, अलीगढ़ द्वारा उपलब्ध कराए गए आगणन के आधार पर 18.17 लाख रुपये की धनराशि की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस स्वीकृति से एनीमल पैसेज प्लान तैयार करने की प्रक्रिया को गति मिलेगी और सड़क निर्माण कार्य के दौरान वन्यजीव संरक्षण से जुड़े आवश्यक प्रबंधों को वैज्ञानिक एवं तकनीकी आधार पर सुनिश्चित किया जा सकेगा।श्री मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन तथा मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत सड़क नेटवर्क के साथ पर्यावरण संरक्षण के संतुलन को प्राथमिकता दे रही है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के माध्यम से गांवों को बेहतर संपर्क मार्गों से जोड़ने तथा मौजूदा मार्गों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य निरंतर किया जा रहा है।

Check Also

दिल्ली-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर थमेगी वाहनों की रफ्तार, पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक अलर्ट

Noida Traffic Advisory 9 October : राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में दैनिक आवागमन करने वाले लाखों …