Thalapathy Vijay Tamil Nadu Election 2026 Results: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों ने न केवल दक्षिण भारत की राजनीति बदल दी है, बल्कि सिनेमाई गलियारों में भी हलचल तेज कर दी है। थलापति विजय की पार्टी ‘तमिलगा वेत्री कड़गम’ (TVK) की ऐतिहासिक जीत के बाद जहां चारों तरफ जश्न का माहौल है, वहीं सोशल मीडिया पर विजय की करीबी दोस्त और को-एक्ट्रेस तृषा कृष्णन का एक पुराना वीडियो जंगल की आग की तरह फैल रहा है। 22 साल पुराने इस वीडियो में तृषा ने जो कहा था, उसे लोग अब उनकी ‘मेनिफेस्टेशन पावर’ बता रहे हैं।
2004 का वीडियो: ‘देखिएगा, मैं मुख्यमंत्री बनूंगी’
ट्विटर और यूट्यूब पर वायरल हो रहा यह वीडियो साल 2004 का है, जब तृषा का करियर चरम पर था। सन टीवी को दिए इस इंटरव्यू में तृषा काफी आत्मविश्वास के साथ राजनीति पर बात करती नजर आ रही हैं।
-
होस्ट का सवाल: मॉडलिंग और एक्टिंग के बाद अब आगे का क्या प्लान है?
-
तृषा का जवाब: तृषा मुस्कुराते हुए कहती हैं, “मुझे सीएम (मुख्यमंत्री) बनना है।”
-
भविष्यवाणी: जब होस्ट ने हैरानी जताई, तो तृषा ने तपाक से कहा, “मैं सच कह रही हूं, देखिएगा। चाहे 10 साल लगें या 15 साल, बस आप देखते रहिएगा, मैं एक दिन जरूर बनूंगी।”
मां सरस्वती और 4 मई का संयोग
नेटीजंस इस वीडियो को विजय की जीत से जोड़कर देख रहे हैं। लोग लिख रहे हैं कि तृषा की जुबान पर उस वक्त साक्षात मां सरस्वती बैठी थीं।
-
बर्थडे और रिजल्ट: दिलचस्प बात यह है कि 4 मई को ही तमिलनाडु चुनाव के नतीजे आए और इसी दिन तृषा का जन्मदिन भी था। विजय की इस बड़ी जीत को तृषा के लिए ‘बेस्ट बर्थडे गिफ्ट’ बताया जा रहा है।
-
डिप्टी सीएम के कयास: सोशल मीडिया पर फैंस मीम्स बना रहे हैं कि तृषा ने अपनी भविष्यवाणी पूरी कर ली है, भले ही वह खुद सीएम न हों, लेकिन विजय की जीत में उनकी ‘लकी चार्म’ वाली भूमिका चर्चा में है। कुछ लोग तो उन्हें तमिलनाडु की अगली ‘डिप्टी सीएम’ तक बता रहे हैं।
जयाललिता से हो रही है तुलना
तृषा के इस कॉन्फिडेंट अंदाज को देखकर लोग उनकी तुलना तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री और पूर्व अभिनेत्री जयललिता से कर रहे हैं। जिस तरह जयललिता ने फिल्मी दुनिया से निकलकर राजनीति में अपना लोहा मनवाया था, लोग तृषा में भी वही छवि देख रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “इतिहास खुद को दोहराता है, क्या तृषा तमिलनाडु की दूसरी अम्मा बनेंगी?”
विजय और तृषा: जीत के बाद बढ़ी गॉसिप
थलापति विजय की जीत के तुरंत बाद तृषा का विजय के घर पहुंचकर उन्हें बधाई देना और सुबह मंदिर में प्रार्थना करना, गॉसिप की गलियों को और गर्म कर रहा है।
-
अफेयर की चर्चा: विजय की पत्नी संगीता के साथ उनके अनबन की खबरों और तृषा के साथ विजय के लिंक-अप की अफवाहों के बीच इस चुनावी जीत ने दोनों के रिश्ते को फिर से सुर्खियों में ला दिया है।
-
चुप्पी बरकरार: हालांकि विजय और तृषा दोनों ने ही कभी अपने रिश्ते पर खुलकर बात नहीं की है, लेकिन फैंस के लिए उनकी ऑन-स्क्रीन और ऑफ-स्क्रीन केमिस्ट्री हमेशा से ‘हॉट टॉपिक’ रही है।
फिलहाल, तमिलनाडु की सत्ता पर विजय का काबिज होना और तृषा के पुराने सपनों का इस तरह चर्चा में आना, यह साबित करता है कि राजनीति और सिनेमा का रिश्ता तमिलनाडु में कितना गहरा और रोमांचक है।
The News 11 – ताज़ा हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, देश-दुनिया