नई दिल्ली। कर्मफलदाता और न्याय के देवता शनि देव 27 जुलाई 2026 से अपनी चाल बदलने जा रहे हैं। शनि देव कभी भी पीछे की ओर गति नहीं करते, लेकिन जब वे वक्री होते हैं तो उनकी चाल विपरीत प्रतीत होने लगती है। सबसे धीमी गति से चलने वाले ग्रह शनि लगभग ढाई साल में एक बार राशि गोचर करते हैं।
ज्योतिष शास्त्र में शनि अनुशासन, कर्म, जिम्मेदारियों और करियर के कारक माने जाते हैं। वक्री अवस्था में शनि आपको सीधे आगे बढ़ाने के बजाय आपके कार्यों का परीक्षण (चेक) करते हैं। यदि आप सही मार्ग पर चल रहे हैं, तो शनि आपको भविष्य के लक्ष्यों तक पहुँचाते हैं। 27 जुलाई से शुरू हो रही शनि की इस वक्री चाल से दो राशियों—मीन और कन्या के लिए बड़े चैलेंज सामने आ सकते हैं। आइए विशेष रूप से जानते हैं कि मीन राशि पर इसका क्या असर पड़ेगा।
मीन राशि वालों के लिए क्यों है यह बदलाव और चुनौती का समय?
वर्तमान में शनि देव मीन राशि में ही विराजमान हैं। ऐसे में मीन राशि के जातकों के लिए वक्री शनि का प्रभाव करियर से लेकर रिश्तों तक हर क्षेत्र में दिखाई देगा:
-
प्रोफेशनल लाइफ और करियर: वक्री शनि के प्रभाव से मीन राशि वालों की प्रोफेशनल लाइफ थोड़ी धीमी हो सकती है। प्रमोशन में देरी हो सकती है और कार्यस्थल पर चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारियां सामने आएंगी। काम का बोझ बढ़ेगा। इस समय अपने स्किल्स को बेहतर बनाने पर ध्यान दें और पुराने या पूरे हो चुके प्रोजेक्ट्स को दोबारा रिवाइज करें।
-
फाइनेंस (आर्थिक स्थिति): अचानक से नए और बड़े खर्चे आ सकते हैं। इससे बचने के लिए आपको लंबे समय का ध्यान रखते हुए एक ठोस बजट बनाना चाहिए।
-
हेल्थ (स्वास्थ्य): मानसिक और भावनात्मक सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होगी। इस दौरान तनाव और थकान बढ़ सकती है। लाभ पाने के लिए मेडिटेशन करें, पर्याप्त नींद लें और दिनचर्या में अनुशासन बनाए रखें।
-
रिलेशनशिप (रिश्ते): रिश्तों में इमोशनल बाउंड्रीज को इग्नोर न करें। आपस में ईमानदारी बरतने से संबंध मजबूत और बेहतर होंगे।
मीन राशि वालों के लिए खास सलाह
ज्योतिषीय दृष्टिकोण से, मीन राशि के जातकों को किसी भी कठिन परिस्थिति से पीछे नहीं हटना चाहिए। जो परिस्थितियां सामने आएं, उनका धैर्यपूर्वक सामना करें। इस वक्री काल में आप जो भी अच्छा काम करेंगे, उसका शानदार रिवार्ड आपको तब मिलेगा जब शनि पुनः मार्गी होंगे।
The News 11 – Hindustan Newspaper, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, देश-दुनिया