पानी पीना सेहत के लिए बेहद जरूरी है, लेकिन इसे किस तरह पिया जा रहा है, इसका हमारे स्वास्थ्य और पाचन तंत्र पर सीधा असर पड़ता है। अक्सर लोग प्यास लगने पर एक ही सांस में पूरा ग्लास पानी गटागट पी जाते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं, तो अपनी इस आदत को तुरंत बदल लीजिए। हेल्थ एक्सपर्ट्स और डॉक्टरों के अनुसार, जल्दबाजी में एक साथ ज्यादा पानी पीना शरीर को फायदा पहुंचाने के बजाय बीमार कर सकता है।
पाचन की लय बिगाड़ देता है एक साथ पानी पीना
डाइजेशन (पाचन) की प्रक्रिया हमारे मुंह से ही शुरू हो जाती है। जब हम पानी को धीरे-धीरे घूंट-घूंट (Sip-Sip) करके पीते हैं, तो वह मुंह में बनने वाली लार (Saliva) के साथ मिलकर पेट में जाता है। मुंह की लार एल्कलाइन (क्षारीय) होती है, जो पेट के एसिड को संतुलित करती है।
इसके विपरीत, जब एक ही बार में ज्यादा मात्रा में पानी पिया जाता है, तो शरीर को अचानक उस दबाव को संभालना पड़ता है। इससे पेट के पाचक रस (Digestive Juices) पतले हो जाते हैं और पाचन की लय पूरी तरह बिगड़ सकती है।
तेजी से पानी पीने पर डॉक्टर की राय
“धीरे-धीरे पानी पीने से यह शरीर की कोशिकाओं में अच्छी तरह अवशोषित (Absorb) होता है और सुचारू रूप से काम करता है। वहीं, बहुत तेजी से पानी पीने पर किडनी पर अचानक दबाव बढ़ता है और कुछ समय के लिए पेट में भारीपन, ब्लोटिंग या असहजता महसूस हो सकती है।” ऑफ हेल्थ की रिपोर्ट भी इस बात की पुष्टि करती है कि मानव शरीर पानी को धीरे-धीरे ग्रहण करने पर उसका बेहतर उपयोग कर पाता है।
घूंट-घूंट करके पानी पीने के बड़े फायदे
-
बेहतर डाइजेशन: घूंट-घूंट पानी पीने से पेट पर अतिरिक्त दबाव नहीं पड़ता, जिससे खाना आसानी से पचता है।
-
कब्ज से राहत: यह तरीका पेट को साफ रखने में मदद करता है और कब्ज (Constipation) व गैस जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है।
-
हाइड्रेशन संतुलन: धीरे-धीरे पानी पीने से शरीर लंबे समय तक हाइड्रेटेड रहता है और अंगों को पर्याप्त नमी मिलती है।
भूलकर भी न करें ये गलतियां: पानी पीने की सही टाइमिंग
रोजमर्रा के जीवन में पानी पीने का तरीका और उसकी टाइमिंग दोनों ही महत्वपूर्ण हैं:
-
भोजन के समय सावधानी: खाना खाते समय या खाना खाने के तुरंत बाद बहुत अधिक पानी पीने से पूरी तरह बचें। इससे पाचक अग्नि शांत हो जाती है और भोजन पचने के बजाय पेट में सड़ने लगता है। जरूरत पड़ने पर खाने के बीच में एक या दो घूंट पानी लिया जा सकता है।
-
दिनभर थोड़ा-थोड़ा पीएं: एक ही बार में 2-3 ग्लास पानी पीने के बजाय, पूरे दिन में थोड़ा-थोड़ा करके पानी पीते रहें।
-
विशेष परिस्थिति: केवल तेज गर्मी में या बहुत ज्यादा शारीरिक मेहनत (Heavy Workout) के बाद ही तेजी से पानी पीने की स्थिति बनती है, लेकिन इसे रोज की आदत बिल्कुल न बनाएं।
The News 11 – ताज़ा हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, देश-दुनिया