आजकल हर कोई बेदाग और ग्लोइंग स्किन की चाहत रखता है। बाजार में मिलने वाले महंगे विटामिन-सी सीरम हर किसी के बजट में नहीं होते। अगर आप भी धूप से हुई टैनिंग, चेहरे के कालेपन और जिद्दी दाग-धब्बों से परेशान हैं, तो अब आपको महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है। महज 20-25 रुपये में मिलने वाली विटामिन-सी की टैबलेट्स से आप घर पर ही एक ऐसा प्रभावी सीरम बना सकते हैं, जो आपकी त्वचा को न केवल साफ करेगा, बल्कि कुछ ही दिनों में आपके चेहरे पर 2 शेड तक का निखार ला सकता है।
कैसे तैयार करें होममेड विटामिन-सी सीरम
इस सीरम को बनाना बेहद आसान है और इसके लिए आपको रसोई में मौजूद केवल 4 चीजों की जरूरत है:
-
विटामिन-सी की गोलियां: (आपको मात्र 2 टैबलेट चाहिए)
-
एलोवेरा जेल: 1 चम्मच
-
गुलाब जल: 10 मिली
-
ग्लिसरीन: कुछ बूंदें
बनाने की विधि: सबसे पहले विटामिन-सी की दो गोलियों का बारीक पाउडर बना लें। अब एक स्प्रे बोतल में इस पाउडर को डालें। इसमें 10 मिली गुलाब जल, एक चम्मच एलोवेरा जेल और थोड़ी सी ग्लिसरीन डालकर अच्छी तरह से शेक करें (मिलाएं)। आपका बजट-फ्रेंडली विटामिन-सी सीरम वॉटर तैयार है!
इस्तेमाल करने का सही तरीका
बेहतरीन परिणाम पाने के लिए रात का समय सबसे सही होता है। रात को सोने से पहले अपने चेहरे को किसी माइल्ड फेसवॉश से धोकर धूल और गंदगी को साफ कर लें। अब तैयार किए गए सीरम को अपने चेहरे पर स्प्रे करें और हल्की मसाज करें। रोजाना रात को इस रूटीन को अपनाने से दाग-धब्बों में कमी आएगी और आपकी त्वचा धीरे-धीरे साफ और चमकदार नजर आने लगेगी।
क्यों असरदार है यह सीरम?
विटामिन-सी त्वचा में कोलेजन के प्रोडक्शन को बढ़ावा देता है, जो स्किन को जवां बनाए रखने में मदद करता है। यह सूर्य की हानिकारक यूवी किरणों (UV Rays) के कारण होने वाले ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और डार्कनेस को कम करने में जादुई भूमिका निभाता है। इतना ही नहीं, यह आंखों के नीचे के काले घेरों (Dark Circles) को कम करने में भी सहायक है। इसमें मौजूद एलोवेरा और गुलाब जल स्किन को हाइड्रेटेड रखते हैं, जिससे चेहरा सॉफ्ट, ऑयल-फ्री और नेचुरली ग्लोइंग बनता है।
The News 11 – ताज़ा हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, देश-दुनिया