नई दिल्ली (हेल्थ डेस्क)। अगर आपको अचानक दिन में कई बार लैट्रिन जाने की जरूरत महसूस होने लगी है, तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार, पाचन तंत्र के पैटर्न में अचानक आया यह बदलाव केवल डाइट या लाइफस्टाइल का नतीजा नहीं, बल्कि आंतों से जुड़ी किसी गंभीर बीमारी या इंफेक्शन का शुरुआती संकेत भी हो सकता है।
क्यों बढ़ती है स्टूल फ्रीक्वेंसी (मल त्याग की संख्या)?
-
खान-पान और लाइफस्टाइल: डाइट में अचानक फाइबर (फल-हरी सब्जियां) बढ़ाना, अत्यधिक चाय-कॉफी का सेवन और ज्यादा मसालेदार भोजन आंतों की गतिविधि को तेज कर देता है।
-
दवाएं और तनाव: मैग्नीशियम सप्लीमेंट्स, एंटीबायोटिक्स, तनाव, और महिलाओं में पीरियड्स या गर्भावस्था के दौरान हार्मोनल बदलाव भी इसके प्रमुख कारण हैं।
कब हो सकती है यह गंभीर बीमारी?
यदि बार-बार बाथरूम जाने के साथ-साथ पेट में तेज दर्द, स्टूल में खून आना, बुखार, मतली, बिना वजह वजन घटना या कमजोरी जैसे लक्षण दिखें, तो यह सीलिएक डिजीज, इंफ्लेमेटरी बाउल डिजीज (IBD), हाइपरथायरॉयडिज्म या क्रोहन डिजीज का संकेत हो सकता है। ऐसी स्थिति में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें और ब्लड या स्टूल टेस्ट करवाएं।
The News 11 – Hindustan Newspaper, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, देश-दुनिया