CJP के विरोध के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की पुरानी पोस्ट वायरल! सोनम वांगचुक और पत्नी संग आए नजर, कभी की थी तारीफ

नई दिल्ली। नीट (NEET) पेपर लीक को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और छात्रों का प्रदर्शन उग्र होता जा रहा है। एक तरफ सीजेपी शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पर अड़ी है, वहीं दूसरी तरफ केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का तीन साल पुराना एक्स (X) पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस तस्वीर में धर्मेंद्र प्रधान पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक और उनकी पत्नी गीतांजलि एंग्मो के साथ नजर आ रहे हैं, जहां उन्होंने वांगचुक के शिक्षा सुधार विचारों की जमकर तारीफ की थी।

पीएम मोदी का ऐलान और CJP का पलटवार

  • फास्ट ट्रैक कोर्ट का वादा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ त्वरित अदालतों (Fast Track Courts) के जरिए कड़ी सजा देने का ऐलान किया।

  • इस्तीफे पर अड़ी CJP: सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके और प्रवक्ता आशुतोष रांका ने पीएम के कदम का स्वागत तो किया, लेकिन कहा कि यह घोषणा जवाबदेही और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के मुख्य सवाल से ध्यान भटकाती है।

अस्पताल में भर्ती हैं सोनम वांगचुक

28 जून से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को दिल्ली हाईकोर्ट की मंजूरी के बाद गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। वांगचुक और उनके परिवार ने आरोप लगाया है कि उन्हें सफदरजंग अस्पताल में गैरकानूनी रूप से हिरासत में रखा गया था।

Check Also

फिर खेल कर रहा बांग्लादेश? भारत-विरोधी पत्रकारों को दिल्ली और कोलकाता में बनाया डिप्लोमैट, क्यों बढ़ा विवाद?

नई दिल्ली। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने दो विवादित पत्रकारों—मोहम्मद सैदुर रहमान और उम्मे मारूफा …