नई दिल्ली। भागदौड़ भरी जिंदगी और खराब लाइफस्टाइल का सबसे बुरा असर हमारे दिल की सेहत पर पड़ रहा है। आज के समय में हाई ब्लड प्रेशर (Hypertension) एक साइलेंट किलर बन चुका है। अक्सर लोग बीपी बढ़ते ही दवाइयों का सहारा लेते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि लाइफस्टाइल में छोटे बदलाव करके आप इसे आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं? डॉ. शालिनी सिंह सालुंके ने एक ऐसा असरदार फॉर्मूला बताया है, जिससे मात्र 15 दिनों के भीतर आपका बीपी 10 पॉइंट तक नीचे आ सकता है।
क्या आपका बीपी 120/80 से ऊपर है?
मेडिकल साइंस के अनुसार, एक स्वस्थ व्यक्ति का ब्लड प्रेशर 120/80 mmHg होना चाहिए। अगर आपका आंकड़ा इससे थोड़ा भी ऊपर जा रहा है, तो संभलने का वक्त आ गया है। डॉ. शालिनी के अनुसार, हाई बीपी कोई बीमारी नहीं बल्कि आपकी गलत आदतों का नतीजा है। इसे सुधारने के लिए उन्होंने 5 स्टेप वाला एक खास फॉर्मूला साझा किया है, जो सीधे आपके हार्ट हेल्थ पर काम करता है।
नमक से तौबा: 5 ग्राम का रखें हिसाब
बीपी कंट्रोल करने का पहला और सबसे महत्वपूर्ण कदम है नमक की मात्रा को सीमित करना। आपको पूरे दिन में एक छोटी चम्मच (5 ग्राम) से ज्यादा नमक नहीं लेना चाहिए। इसका मतलब है कि आपको पैकेट बंद चिप्स, नमकीन, अचार और पापड़ जैसी चीजों को अपनी थाली से बाहर करना होगा। ज्यादा नमक शरीर में पानी को रोकता है, जिससे नसों पर दबाव बढ़ता है और हार्ट स्ट्रोक का खतरा पैदा होता है।
पोटैशियम को बनाएं दोस्त, भागेगा हाई बीपी
शरीर में सोडियम (नमक) के असर को कम करने के लिए पोटैशियम बहुत जरूरी है। डॉ. शालिनी सलाह देती हैं कि अपनी डाइट में केला, नारियल पानी, लौकी का जूस और पालक जैसी चीजों को शामिल करें। पोटैशियम न केवल ब्लड प्रेशर को सामान्य रखता है, बल्कि मांसपेशियों की कमजोरी और दिल की अनियमित धड़कन को भी ठीक करने में मदद करता है। रोजाना एक गिलास लौकी का जूस या नारियल पानी आपके लिए चमत्कार कर सकता है।
30 मिनट की सैर: दिल के लिए वरदान
व्यायाम का मतलब सिर्फ जिम जाना नहीं है। रोजाना केवल 30 मिनट की ब्रिस्क वॉक (तेज चलना) आपके ब्लड फ्लो को बेहतर बना सकती है। पैदल चलने से नसों में लचीलापन आता है और कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम होता है। अगर आप लगातार 14 दिनों तक बिना नागा 30 मिनट चलते हैं, तो आप खुद अपने बीपी रीडिंग में बड़ा अंतर देखेंगे।
The News 11 – ताज़ा हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, देश-दुनिया
