
वैदिक ज्योतिष में शुक्र देव को धन, ऐश्वर्य, सौंदर्य, कला और भौतिक सुखों का कारक माना जाता है। 1 अगस्त 2026 को सुबह 06:03 बजे शुक्र ग्रह अपने परम मित्र बुध की राशि ‘कन्या’ में गोचर करने जा रहे हैं। शुक्र देव 2 सितंबर 2026 तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे।
ज्योतिष शास्त्र में बुध और शुक्र के बीच परम मित्रता का भाव होता है। बुध बुद्धि और व्यापार के कारक हैं, वहीं शुक्र सुख और समृद्धि के। जब इन दो मित्र ग्रहों का प्रभाव आपस में मिलता है, तो जातकों की बौद्धिक क्षमता और रचनात्मकता में जबरदस्त सुधार देखने को मिलता है। पंडितों और ज्योतिषियों के अनुसार, शुक्र का यह राशि परिवर्तन मुख्य रूप से 5 राशियों के लिए भाग्य के नए द्वार खोलने वाला साबित होगा।
शुक्र गोचर से इन 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन
1. वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में बेहतरीन सुधार देखने को मिलेगा। विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह समय सफलता दिलाने वाला रहेगा। व्यापार में वृद्धि होगी, परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा और वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी।
2. मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि वालों के लिए यह गोचर सुख-सुविधाएं लेकर आएगा। नया मकान, जमीन या वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। कार्यस्थल पर आपके काम की तारीफ होगी, पदोन्नति मिल सकती है और आय के साधनों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और आपकी बातों से लोग प्रभावित होंगे।
3. वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातकों को अपनी पुरानी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होने से पुराने कर्जों से राहत मिलेगी। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी, व्यावसायिक स्थिति में मजबूती आएगी और माता-पिता का पूरा सहयोग प्राप्त होगा।
4. धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि वालों को करियर के क्षेत्र में कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को सीनियर्स और सहकर्मियों का साथ मिलेगा। निवेश करने के लिए यह समय सबसे उत्तम है। आय के नए-नए स्रोत खुलेंगे, जिससे धन-धान्य में वृद्धि होगी।
5. मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के जातकों को किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा। भाग्य के भरोसे रुके और अटके हुए काम पूरे होंगे। फंसा हुआ धन वापस मिल सकता है। सरकारी कार्यों या योजनाओं से लाभ मिलेगा, पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी और नए व्यापार की शुरुआत के लिए यह समय बेहद शुभ रहेगा।
The News 11 – Hindustan Newspaper, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, देश-दुनिया