नई दिल्ली। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने दो विवादित पत्रकारों—मोहम्मद सैदुर रहमान और उम्मे मारूफा को भारत में उच्च राजनयिक पदों (डिप्लोमैट) पर तैनात किया है, जिससे कूटनीतिक गलियारों में नया बवंडर खड़ा हो गया है। मोहम्मद सैदुर रहमान को नई दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन में मिनिस्टर (प्रेस) और उम्मे मारूफा को कोलकाता में फर्स्ट सेक्रेटरी (प्रेस) नियुक्त किया गया है।
क्यों हो रहा है इन नियुक्तियों पर भारी बवाल?
-
भारत-विरोधी सोशल मीडिया पोस्ट्स: मोहम्मद सैदुर रहमान ने 1971 के मुक्ति संग्राम में भारत की भूमिका पर सवाल उठाए थे और 5 अगस्त 2024 के घटनाक्रम को भारत की ‘कॉलोनियल पकड़’ से आजादी बताया था।
-
पूर्वोत्तर पर विवादित टिप्पणी: उम्मे मारूफा ने भारत के ‘सेवन सिस्टर्स’ (पूर्वोत्तर राज्यों) को लेकर बांग्लादेशी चीफ एडवाइजर मुहम्मद यूनुस के विवादित बयान का समर्थन किया था।
विवाद बढ़ने के बाद दोनों ने अपने फेसबुक पोस्ट्स डिलीट कर दिए हैं, लेकिन कूटनीतिक स्तर पर भारत-बांग्लादेश संबंधों के बीच अविश्वास और तनाव गहरा गया है।
The News 11 – Hindustan Newspaper, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, देश-दुनिया