
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बीसी सखियों के प्रतिनिधिमंडल से की मुलाकात कर आश्वस्त किया कि उनकी मांगों पर निर्धारित नियमों एवं प्रावधानों के अनुरूप आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। श्री मौर्य ने कहा कि सरकार संवाद और संवेदनशीलता के साथ जनसमस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों पर निर्धारित नियमों एवं प्रावधानों के अनुरूप आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। बैठक में प्रमुख सचिव श्री सौरभ बाबू, मिशन निदेशक श्री अरुण कुमार सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल ने उप मुख्यमंत्री जी द्वारा उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनने तथा आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए जाने के लिए आभार व्यक्त किया।
कहा कि डबल इंजन सरकार प्रत्येक युवा, महिला और किसान के साथ है तथा उनके उत्थान, सम्मान, स्वावलंबन और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए दिन-रात कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा युवाओं और किसानों के हितों को मजबूत करने के लिए अनेक प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।
The News 11 – Hindustan Newspaper, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, देश-दुनिया