यह मोदी का भारत है—जल, थल और नभ, तीनों में देश की सुरक्षा और संप्रभुता में सक्षम” : केशव प्रसाद मौर्य

श्री मौर्य ने कहा कि यह मोदी का भारत है जल, थल और वायु, तीनों में देश की सुरक्षा और संप्रभुता की रक्षा करने में सक्षम है। केशव प्रसाद मौर्य ने वाराणसी के नमो घाट पर भारतीय वायुसेना की 94वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारतीय वायुसेना का यह शक्ति प्रदर्शन केवल देशवासियों के लिए ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए भारत की सामरिक शक्ति, अदम्य साहस, तकनीकी दक्षता और आत्मविश्वास का संदेश है।

एयर शो में भारतीय वायुसेना के राफेल, सुखोई-30 एमकेआई, तेजस और प्रचंड सहित विभिन्न विमानों ने अपने अद्भुत कौशल का प्रदर्शन किया। सूर्य किरण एरोबैटिक टीम तथा सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम के रोमांचक प्रदर्शन ने उपस्थित लोगों में राष्ट्रभक्ति, उत्साह और आत्मविश्वास का संचार किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मा. प्रधानमंत्री जी, केंद्रीय रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री श्री संजय सेठ, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री श्री पंकज चौधरी, उप मुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक, एयर चीफ मार्शल श्री ए. पी. सिंह सहित जनप्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्यजन सहित काशी की जनमानस उपस्थित रहे।

Check Also

उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य 26 अक्टूबर को मैनपुरी एवं फर्रुखाबाद के भ्रमण पर रहेंगे

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य दिनांक 26 अक्टूबर, 2026 को मैनपुरी …