दिव्यांगजन समाज की प्रेरणा और सामर्थ्य के प्रतीक, उनके सम्मान एवं कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : केशव प्रसाद मौर्य

दिव्यांग समागम कार्यक्रम में प्रांत अध्यक्ष श्री योगेंद्र वाजपेयी, प्रांत सेवा प्रमुख श्री युद्धवीर, महानगर अध्यक्ष श्री संजय गुप्ता, गंगा पार अध्यक्ष श्रीमती निर्मला पासवान, यमुना पार अध्यक्ष श्री राजेश शुक्ला, विधायक श्री गुरु प्रसाद मौर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. बी.के. सिंह सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य आज प्रयागराज के उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र परिसर में आयोजित दिव्यांग समागम एवं संस्कृति महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। उन्होंने दिव्यांगजनों का हृदय से अभिनंदन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने ‘विकलांग’ शब्द को बदलकर ‘दिव्यांग’ कर उन्हें सम्मान और नई पहचान प्रदान की है।

दिव्यांग बच्चों द्वारा प्रस्तुत ‘हनुमान अंश’ फिल्म की प्रस्तुतिकारण कार्यक्रम की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि बच्चों की प्रतिभा और प्रस्तुति अत्यंत प्रशंसनीय है। उन्होंने बच्चों के साथ-साथ उनके शिक्षकों के समर्पण, परिश्रम एवं लगन की भी सराहना की।

श्री मौर्य ने कहा कि प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों के कल्याण और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। दिव्यांगजन पेंशन को 300 रुपये से बढ़ाकर 1,500 रुपये प्रतिमाह किया गया है तथा आवासहीन पात्र दिव्यांगजनों को मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने संबंधित स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिए कि दिव्यांगजनों की स्वास्थ्य समस्याओं के समाधान के लिए सप्ताह में एक दिन निर्धारित किया जाए।

उन्होंने आश्वस्त किया कि दिव्यांगजनों के सामूहिक विवाह में धनराशि से संबंधित विसंगति को दूर करने के लिए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पात्र दिव्यांगजन यदि किसी सरकारी योजना के लाभ से वंचित हैं तो अपनी शिकायत लिखित रूप में दें, उसका समाधान कराया जाएगा।

उप मुख्यमंत्री ने संस्थान के प्रबंधन को सरकार से अपेक्षित सहयोग के लिए प्रस्ताव देने को कहा तथा समाज के समर्थ लोगों से दिव्यांग एवं वृद्धजनों के लिए कार्यरत संस्थानों को आर्थिक सहयोग देने की अपील की।

कार्यक्रम में प्रांत अध्यक्ष श्री योगेंद्र वाजपेयी, प्रांत सेवा प्रमुख श्री युद्धवीर, महानगर अध्यक्ष श्री संजय गुप्ता, गंगा पार अध्यक्ष श्रीमती निर्मला पासवान, यमुना पार अध्यक्ष श्री राजेश शुक्ला, विधायक श्री गुरु प्रसाद मौर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. बी.के. सिंह सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Check Also

केशव प्रसाद मौर्य ने मदन मोहन मालवीय पार्क (मिंटो पार्क) में किया वृक्षारोपण, ऐतिहासिक स्मृतियों को किया नमन

केशव प्रसाद मौर्य ने आज प्रयागराज स्थित पंडित मदन मोहन मालवीय पार्क में वृक्षारोपण कर …