
उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य कल दिनांक 06 अक्टूबर 2026 को कौशाम्बी एवं प्रयागराज के भ्रमण पर रहेंगे।, कार्यक्रम के उपरांत उप मुख्यमंत्री जी सर्किट हाउस, प्रयागराज पहुंचेंगे। यहां वह पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों से संवाद करेंगे। इसके साथ ही विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर विकास कार्यों एवं शासन की योजनाओं की प्रगति की जानकारी प्राप्त करेंगे तथा जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण कराने के निर्देश देंगे।
उप मुख्यमंत्री के प्रयागराज प्रवास के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ संवाद तथा विभागीय कार्यों की समीक्षा के माध्यम से विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर रहेगा।
The News 11 – Hindustan Newspaper, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, देश-दुनिया