138 दिन किन राशियों को मिलेगी कामयाबी? वक्री शनि चमकाएंगे इन जातकों की किस्मत और बदलेगी छवि

ज्योतिष शास्त्र में न्याय, कर्म और अनुशासन के कारक माने जाने वाले शनिदेव 27 जुलाई 2026 से मीन राशि में वक्री (उल्टी चाल) होने जा रहे हैं। शनिदेव कुल 138 दिनों तक वक्री अवस्था में रहेंगे और 11 दिसंबर 2026 को पुनः मार्गी होंगे। शनि की इस चाल परिवर्तन का व्यापक असर न केवल सभी 12 राशियों पर पड़ेगा, बल्कि देश-दुनिया के आर्थिक और राजनीतिक परिदृश्य में भी बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे।

मेष से कन्या: आर्थिक सुधार और मान-सम्मान में वृद्धि

  • मेष राशि: व्यावसायिक मामलों में कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। व्यापार में बदलाव या नए अवसर के बेहतरीन योग बन रहे हैं।

  • वृष राशि: निजी और व्यापारिक उलझने सुलझेंगी। पुराने निवेश से अप्रत्याशित लाभ होगा, जिससे आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।

  • मिथुन राशि: आपकी नीति-निर्माता की भूमिका मजबूत होगी। अपनी बात से दूसरों को प्रभावित करेंगे और धन लाभ होगा।

  • कर्क राशि: कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्थितियों को सहजता से संभाल लेंगे। आपकी कार्यक्षमता और काबिलियत की तारीफ होगी।

  • सिंह राशि: ऑफिस में थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। किसी भी तरह के वाद-विवाद या राजनीति में पड़ने से बचें।

  • कन्या राशि: आपकी नई और प्रगतिशील सोच आपको समाज में प्रसिद्धि दिलाएगी। अपने सिद्धांतों से समझौता न करें।

तुला से मीन: करियर में नए मौके और सुधरेगी सामाजिक छवि

  • तुला राशि: भावनात्मक रूप से थोड़ा उथल-पुथल रह सकती है। कार्यक्षेत्र में अति-उत्साह या तीखी प्रतिक्रिया से बचें, व्यापार में लाभ होगा।

  • वृश्चिक राशि: सफलता के नए द्वार खुलेंगे। लंबे समय से रुकी हुई पेशेवर योजनाएं अचानक गति पकड़ेंगी।

  • धनु राशि: किसी भी नए निवेश को लेकर अत्यधिक सतर्क रहें। बड़ा फैसला लेने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।

  • मकर राशि: शांति और सद्भाव का माहौल रहेगा। कार्यस्थल पर रचनात्मक माहौल आपकी पदोन्नति का कारक बनेगा।

  • कुंभ राशि: आपकी जीवन शैली और बाहरी छवि में सकारात्मक सुधार आएगा। सामाजिक सक्रियता बढ़ेगी और पुराने उतार-चढ़ाव खत्म होंगे।

  • मीन राशि: रिश्तों में मिठास और खुशियां आएंगी। करियर में आगे बढ़ने के नए मौके मिलेंगे, जिनका भरपूर लाभ उठाएं।

Check Also

Chandra Grahan 2026: अगस्त में लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क

खगोलीय और धार्मिक दृष्टिकोण से चंद्र ग्रहण एक अत्यंत महत्वपूर्ण घटना मानी जाती है। साल …