US-Iran War Threat: अमेरिका पर होगा 9/11 जैसा हमला! ईरान की IRGC ने दी राष्ट्रीय शोक की धमकी, ट्रंप की चेतावनी से भड़का विवाद

वॉशिंगटन/तेहरान । अमेरिका और ईरान के बीच जारी संघर्ष अब तक के सबसे भयानक मोड़ पर पहुंच गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ‘स्ट्रैट ऑफ होर्मुज’ (Strait of Hormuz) में जहाजों पर हमले के बदले ईरान के पुल और पावर प्लांट्स को तबाह करने की चेतावनी के बाद, ईरान की सेना इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने अमेरिका को 9/11 जैसे हमले की खौफनाक धमकी दी है।

“अमेरिका में मनाना पड़ेगा राष्ट्रीय शोक” — IRGC

ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी तस्नीम के अनुसार, IRGC ने बयान जारी कर कहा है कि यदि अमेरिका ने अपने हमले और बमबारी बंद नहीं की, तो वे ऐसे सैन्य ऑपरेशन चलाएंगे जिससे अमेरिका में 9/11 की तरह राष्ट्रीय शोक की स्थिति बन जाएगी। अमेरिका पिछले दो हफ्तों से दक्षिणी ईरान में लगातार बमबारी कर रहा है और कई रणनीतिक पुलों को निशाना बना चुका है।

क्यों बौखलाए ट्रंप और क्या है विवाद की वजह?

अमेरिकी सेंट्रल कमांड के मुताबिक, ईरान ने पिछले 3 महीनों में 30 से अधिक वाणिज्यिक जहाजों पर हमले करके जून में हुए युद्धविराम का उल्लंघन किया है। ट्रंप ने चेतावनी दी है कि होर्मुज में किसी भी जहाज पर हमले के जवाब में तेहरान के पास मौजूद इंफ्रास्ट्रक्चर और ‘पिकैक्स माउंटेन’ परमाणु ठिकाने को भी नष्ट कर दिया जाएगा।

Check Also

एक्सप्रेसवे और सेमी-हाईस्पीड ट्रेनों के जाल से देश में सफर हुआ सुपरफास्ट, कई प्रमुख शहरों का ट्रैवल टाइम घटकर हुआ आधा; जानिए कैसे बदली कनेक्टिविटी की तस्वीर

भारत में परिवहन और आवागमन का परिदृश्य बीते कुछ वर्षों में बुनियादी तौर पर बदल …