लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज तेजी से बदल गया है। राजधानी लखनऊ समेत राज्य के कई हिस्सों में धूप और बादलों की आंख-मिचौली के बाद हुई रिमझिम बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी और चिपचिपाहट भरी उमस से बड़ी राहत दिलाई है। बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है और मौसम खुशनुमा हो गया है।
23 से 25 जुलाई तक बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में 23 से 25 जुलाई तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान कई जिलों में मेघगर्जन और बिजली की चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश होने की प्रबल संभावना जताई गई है। ठंडी हवाओं के चलने से अगले दो दिनों तक तापमान में और कमी देखने को मिलेगी।
जलभराव से बढ़ी आफत, तो किसानों के खिले चेहरे
शाम को हुई तेज बारिश से जहां एक ओर निचले इलाकों और प्रमुख सड़कों पर जलभराव हो गया, जिससे दोपहिया चालकों और राहगीरों को आवाजाही में परेशानी झेलनी पड़ी; वहीं दूसरी ओर यह बारिश किसानों के लिए संजीवनी साबित हुई है। धान, मक्का और अन्य खरीफ फसलों के लिए खेतों में बढ़ी नमी बेहद फायदेमंद मानी जा रही है।
The News 11 – Hindustan Newspaper, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, देश-दुनिया