टेलीविजन के सबसे चर्चित और विवादित रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ में हर बीतते दिन के साथ कंटेस्टेंट्स की पर्सनल लाइफ को लेकर चौंकाने वाले राज सामने आ रहे हैं। हाल ही के एक एपिसोड में शो की कंटेस्टेंट श्रेया कालरा ने टीवी जगत की मशहूर जोड़ी शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन को लेकर एक ऐसा सनसनीखेज दावा किया है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। श्रेया का कहना है कि जब शिवांगी और कुशाल रिलेशनशिप में थे, तब कुशाल ने उन्हें सोशल मीडिया पर डायरेक्ट मैसेज (DM) किए थे।
श्रेया ने इशारों में लिया कुशाल टंडन का नाम
शो के दौरान को-कंटेस्टेंट शिल्पा शिंदे से बातचीत करते हुए श्रेया कालरा ने अपने एक पुराने पास्ट एक्सपीरियंस को शेयर किया। श्रेया ने बताया कि वह शिवांगी जोशी के सीरियल ‘बरसातें: मौसम प्यार का’ के एक प्रमोशनल वीडियो की शूटिंग कर रही थीं। श्रेया ने दावा किया कि शूटिंग खत्म होने के बाद शिवांगी के को-स्टार ने उन्हें चुपके से मैसेज किया। हालांकि, श्रेया ने जोर से नाम नहीं लिया, लेकिन लिप-सिंक (होंठ हिलाकर) के जरिए साफ इशारा किया कि वह शख्स कोई और नहीं बल्कि कुशाल टंडन थे।
चैट देखकर सेट पर ही रोने लगी थीं शिवांगी जोशी
श्रेया कालरा ने आगे बताया, “जब उस शख्स ने मुझे डीएम किया, तब मुझे नहीं पता था कि शिवांगी और उनके बीच कुछ चल रहा है। वह मुझसे फ्लर्ट करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन मैंने बातचीत को वहीं रोक दिया। इसके बाद जब मैं दोबारा सेट पर शिवांगी से मिली, तो शिवांगी ने मुझसे कहा—ओह हाय, उसने मुझे तुम्हारे बारे में बताया कि तुमने उसे फॉलो और मैसेज किया है। यह सुनकर मैं हैरान रह गई। मैंने तुरंत अपना फोन निकाला और पूरी चैट शिवांगी के सामने रख दी। जब शिवांगी ने देखा कि पहल उधर से हुई थी, तो वह पूरी चैट पढ़कर सेट पर ही फूट-फूटकर रोने लगीं।”
3 से 5 महीने बाद ही हो गया था ब्रेकअप
श्रेया ने यह भी खुलासा किया कि इस घटना के महज 3 से 5 महीने बाद ही उस शख्स (कुशाल टंडन) ने सोशल मीडिया पर स्टोरी पोस्ट कर अपने ब्रेकअप की घोषणा कर दी थी। श्रेया इस बारे में बाद में भी शिवांगी से बात करना चाहती थीं, लेकिन शिवांगी ने इस टॉपिक को हमेशा के लिए टाल दिया। आपको बता दें कि इस समय शिवांगी जोशी जहां ‘लॉक अप 2’ में बंद हैं, वहीं कुशाल टंडन इन दिनों ‘अलायंस हाउस’ शो में नजर आ रहे हैं।
The News 11 – ताज़ा हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, देश-दुनिया