सलमान खान बढ़ाएंगे भाई सोहेल खान का हौसला, प्राइम वीडियो के रियलिटी शो ‘अलायंस’ में जल्द होगी एंट्री

अमेजन प्राइम वीडियो के पॉपुलर रियलिटी शो ‘अलायंस’ (Alliance) इन दिनों अपने दिलचस्प मोड़ और फिनाले की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। शो में सोहेल खान बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट जलवा बिखेर रहे हैं। अब चर्चा है कि अपने भाई सोहेल का हौसला बढ़ाने के लिए बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान जल्द ही इस शो में स्पेशल गेस्ट के रूप में एंट्री ले सकते हैं।

एक्स वाइफ सीमा सजदेह के बाहर होने के बाद इमोशनल हुए थे सोहेल

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, सोहेल खान की एक्स पत्नी सीमा सजदेह भी इस शो में आई थीं, लेकिन हाल ही में वह कुशाल टंडन के फैसले के बाद शो से बाहर हो गई हैं। सीमा के जाने के बाद सोहेल काफी इमोशनल और अकेले नजर आए। भाई के इसी तनाव और कम होते कॉन्फिडेंस को बढ़ाने के लिए सलमान खान शो में लगभग एक घंटे के लिए शिरकत कर सकते हैं। यह पहला मौका होगा जब सलमान किसी रियलिटी शो में अपने भाई का सपोर्ट करने विशेष तौर पर पहुंचेंगे।

‘अलायंस’ शो का रोमांच और कंटेस्टेंट्स

कुणाल खेमू द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस शो में रोजाना दोपहर 12 बजे नए एपिसोड प्रसारित होते हैं। निखिल चिनप्पा और दिलबर आर्या के बाद अब सीमा सजदेह भी बाहर हो चुकी हैं। वर्तमान में शो में सोहेल खान के अलावा कुशाल टंडन, रूही दोसानी, अली गोनी, अरसलान गोनी, पायल गेमिंग और अन्य कंटेस्टेंट्स बचे हुए हैं, जिससे खेल और भी ज्यादा रोमांचक हो गया है।

Check Also

‘हनुमान अंश’ के 54 करोड़ पार होते ही मेकर्स का सबसे बड़ा ऐलान: अब बड़े पर्दे पर आएगी नीम करोली बाबा की नई अनसुनी गाथा, डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने शुरू किया ‘पार्ट 2’ पर काम

बॉक्स ऑफिस पर 51 साल पुराने रिकॉर्ड्स को चकनाचूर कर भारतीय सिनेमा के इतिहास की …