आरसीबी ने ब्रांड वैल्यू में रचा इतिहास, 300 मिलियन डॉलर पार करने वाली दुनिया की पहली क्रिकेट टीम, सीएसके चौथे स्थान पर

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने ब्रांड वैल्यू के मामले में एक नया इतिहास रच दिया है। हाल ही में जारी हाउलिहान लोके की 2026 ‘ब्रांड वैल्यूएशन रिपोर्ट’ के अनुसार, लगातार दो बार आईपीएल खिताब जीतने वाली आरसीबी 300 मिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक की ब्रांड वैल्यू दर्ज करने वाली दुनिया की पहली क्रिकेट टीम बन गई है। इस शानदार सफलता के साथ ही आईपीएल का कुल व्यावसायिक उद्यम मूल्य भी बढ़कर 20.6 बिलियन डॉलर हो गया है।

ब्रांड वैल्यू लिस्ट में मुंबई और केकेआर शीर्ष पर, सीएसके चौथे नंबर पर

रिपोर्ट के मुताबिक, आरसीबी ने 312 मिलियन डॉलर के मूल्यांकन के साथ आईपीएल फ्रेंचाइजी में अपना पहला स्थान मजबूती से बरकरार रखा है। इस सूची में मुंबई इंडियंस 264 मिलियन डॉलर के ब्रांड मूल्य के साथ दूसरे और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) 245 मिलियन डॉलर के साथ तीसरे स्थान पर काबिज है। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) इस फेहरिस्त में चौथे स्थान पर है।

आईपीएल 2026 में आरसीबी का दबदबा और संतुलित प्रदर्शन

रजत पाटीदार की कप्तानी और एंडी फ्लावर तथा मो बोबाट के कोचिंग स्टाफ के नेतृत्व में आरसीबी ने आईपीएल 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस को हराकर लगातार अपना दूसरा खिताब अपने नाम किया। विराट कोहली के अनुभव के साथ-साथ भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, कृणाल पंड्या, रसिख सलाम और देवदत्त पडिक्कल जैसे खिलाड़ियों के दमदार प्रदर्शन ने इस फ्रेंचाइजी को मैदान के अंदर और बाहर दोनों जगह सबसे शक्तिशाली और संतुलित टीम बना दिया है।

Check Also

7134 रन बनाने वाले और सचिन तेंदुलकर की कप्तानी में खेलने वाले इस दिग्गज क्रिकेटर पर लगा था सिलेक्टर्स को रिश्वत देने का गंभीर आरोप

भारतीय क्रिकेट इतिहास के पन्नों में कई ऐसे किस्से दर्ज हैं जिन्होंने खेल प्रेमियों को …