उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग में पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए आर्थोपेडिक सर्जन गिरफ्तार

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में सतर्कता विभाग ने मंगलवार को एक सरकारी अस्पताल में कार्यरत चिकित्सक को पांच हजार रुपये की कथित रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक, रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल में कार्यरत हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकुर ठाकुर को एक शिकायत पर कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया। शिकायतकर्ता ने सतर्कता विभाग में शिकायत की थी कि डॉ. ठाकुर विकलांगता प्रमाणपत्र बनवाने के एवज में 5,000 रुपये की रिश्वत मांग रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि शिकायत की जांच में रिश्वत मांगने की पुष्टि होने के बाद सतर्कता विभाग ने जाल बिछाया और चिकित्सक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि चिकित्सक के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Check Also

डॉक्टर डिलीवरी पार्टनर नहीं! एग्रीगेटर ऐप्स के खिलाफ हुआ FAIMA, ऑन-डिमांड सर्विस पर जताई चिंता, सुरक्षा पर सवाल

देश के डॉक्टरों के प्रमुख संगठन फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन यानी फैमा (FAIMA) …