ओमान के पास व्यापारी जहाज पर बड़ा हमला, 11 भारतीयों में 10 सुरक्षित; एक अब भी लापता, भारत ने जताया कड़ा विरोध

ओमान तट के पास GFS Galaxy कंटेनर जहाज पर हुए हमले में 11 भारतीय सवार थे। 10 भारतीय सुरक्षित बचा लिए गए हैं, जबकि एक अब भी लापता है। भारत ने हमले की कड़ी निंदा करते हुए ओमान के साथ राहत एवं बचाव अभियान जारी रखने की जानकारी दी।ओमान के तट के पास एक व्यापारी कंटेनर जहाज GFS Galaxy पर हुए हमले के बाद भारत ने गहरी चिंता जताई है। विदेश मंत्रालय (MEA) के अनुसार, जहाज पर कुल 11 भारतीय नागरिक मौजूद थे। इनमें से 10 भारतीयों को सुरक्षित निकाल लिया गया है, जबकि एक भारतीय नागरिक अब भी लापता है। उसकी तलाश के लिए राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है।

Check Also

‘इस्तीफे की मांग अब धर्मेंद्र प्रधान तक नहीं रुकेगी’: CJP की केंद्र को सीधी चेतावनी, टाइम बम से की NEET विवाद की तुलना

NEET परीक्षा धांधली और पेपर लीक विवाद को लेकर छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) …