करिश्मा तन्ना 42 की उम्र में बनीं मां, गुरु पूर्णिमा के खास दिन पर दिया बेटे को जन्म

टीवी और बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री करिश्मा तन्ना मां बन गई हैं। अभिनेत्री ने अपने पति वरुण बंगाली के साथ सोशल मीडिया पर एक प्यारी सी तस्वीर शेयर कर अपने फैंस और दोस्तों को यह बड़ी खुशखबरी दी है। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर 29 जुलाई 2026 को करिश्मा ने बेटे को जन्म दिया है, जिसके बाद से सेलेब्स और फैंस लगातार उन्हें बधाइयां दे रहे हैं।

सोशल मीडिया पर शेयर की खुशखबरी, सेलेब्स ने दी बधाइयां

करिश्मा तन्ना ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर नवजात शिशु के पैर की एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है, जिस पर एक टैग लगा हुआ है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “गुरु पूर्णिमा के पावन दिन पर हमारा सबसे बड़ा आशीर्वाद आ गया है – 29 जुलाई 2026। तुम्हारा दुनिया में स्वागत है।” करिश्मा के इस पोस्ट पर स्मृति ईरानी, खुशी कपूर, नेहा धूपिया और अनुष्का रंजन सहित कई बॉलीवुड और टीवी सितारों ने कमेंट कर नए मेहमान का स्वागत किया है और माता-पिता को शुभकामनाएं दी हैं।

प्रेग्नेंसी के आखिरी दिनों तक एक्टिव रहीं करिश्मा

बता दें कि करिश्मा तन्ना और वरुण बंगाली ने 5 फरवरी 2022 को शादी की थी। प्रेग्नेंसी के दौरान करिश्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहीं और अपने बेबी बंप के साथ कई तस्वीरें शेयर की थीं। खास बात यह है कि उन्होंने अपनी प्रेगनेंसी के आखिरी दिनों तक अपनी फिटनेस का पूरा ख्याल रखा और नियमित रूप से जिम जाती रहीं। प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो, हंसल मेहता की नेटफ्लिक्स सीरीज ‘स्कूप’ और अनन्या पांडे के साथ ‘कॉल मी बे’ में उनके अभिनय को दर्शकों ने बेहद सराहा था।

Check Also

सलमान खान बढ़ाएंगे भाई सोहेल खान का हौसला, प्राइम वीडियो के रियलिटी शो ‘अलायंस’ में जल्द होगी एंट्री

अमेजन प्राइम वीडियो के पॉपुलर रियलिटी शो ‘अलायंस’ (Alliance) इन दिनों अपने दिलचस्प मोड़ और …