IND vs ZIM T20 Series: जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम इंडिया के 4 बड़े ‘इम्तिहान’, श्रेयस की कप्तानी से लेकर वैभव सूर्यवंशी पर टिकीं निगाहें

नई दिल्ली (खेल डेस्क)। भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत के साथ ही भारतीय टीम के लिए कई अहम सवाल सामने खड़े हैं। लगातार दो सीरीज गंवाने के बाद भारतीय टीम के लिए यह दौरा सिर्फ एक सीरीज नहीं, बल्कि कई युवा खिलाड़ियों और कप्तान के लिए कड़ी परीक्षा साबित होने वाला है। इस दौरे पर चार प्रमुख मोर्चों पर सभी की नजरें रहेंगी।

1. श्रेयस अय्यर की कप्तानी की अग्निपरीक्षा

सूर्यकुमार यादव के बाद कप्तानी संभालने वाले श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही है। आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ लगातार 7 मैचों में हार के बाद श्रेयस की कप्तानी पर सवाल उठ रहे हैं। जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत दर्ज कर उन्हें अपनी नेतृत्व क्षमता साबित करनी होगी।

2. वैभव सूर्यवंशी की फॉर्म और शार्ट बॉल की कमजोरी

इंग्लैंड दौरे पर अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने वाले युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अपनी शुरुआती पारियों में कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके थे। शॉर्ट पिच गेंदों के खिलाफ उनकी कमजोरी उजागर हुई थी। इस सीरीज में उनके फॉर्म और दबाव झेलने की क्षमता का आकलन होगा।

3. रिंकू सिंह ‘द फिनिशर’ की वापसी

टीम इंडिया में वापसी कर रहे रिंकू सिंह हाल के दिनों में अपने पुराने फॉर्म में नजर नहीं आए हैं। टी20 वर्ल्ड कप के बाद टीम में लौटे रिंकू के लिए जिम्बाब्वे दौरा एक बड़ा मौका है, जहाँ उन्हें साबित करना होगा कि वे अभी भी भारत के सर्वश्रेष्ठ फिनिशर हैं।

4. नए पेस अटैक का ‘ऑडिशन’

जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज जैसे सीनियर तेज गेंदबाजों की अनुपस्थिति में मयंक यादव, प्रिंस यादव, यश ठाकुर और अशोक शर्मा जैसे युवा गेंदबाजों के पास खुद को साबित करने का बेहतरीन मौका है। यह सीरीज भारत के फ्यूचर पेस अटैक का ऑडिशन साबित होगी।

Check Also

IND vs ZIM T20I Stats: जिम्बाब्वे में अब तक 22 भारतीय खिलाड़ियों ने किया T20I डेब्यू, विराट कोहली से लेकर अभिषेक शर्मा तक शामिल

नई दिल्ली (खेल डेस्क)। भारत बनाम जिम्बाब्वे टी20 सीरीज की शुरुआत के साथ ही एक …