IND vs ZIM 1st T20I: आकाश चोपड़ा ने चुनी भारत की संभावित Playing XI, रिंकू सिंह को नहीं दी जगह, मयंक यादव की वापसी

नई दिल्ली। भारत और जिम्बाब्वे के बीच शुरू होने वाली टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले से पहले पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन चुनी है। लगातार दो टी-20 सीरीज गंवाने के बाद भारतीय टीम में संतुलन बनाने की चुनौती है। आकाश चोपड़ा ने अपनी XI में फिनिशर रिंकू सिंह को शामिल न करते हुए चौंकाया है, जबकि युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा पर भरोसा जताया है।

बैटिंग ऑर्डर में ज्यादा बदलाव नहीं, रिंकू क्यों हुए बाहर?

आकाश चोपड़ा के मुताबिक, टॉप-6 बैटिंग ऑर्डर में अत्यधिक बाएं हाथ के बल्लेबाजों (Left-handers) के संयोजन के चलते रिंकू सिंह को पहले मैच से बाहर बैठना पड़ सकता है। उन्होंने नंबर 3 पर ईशान किशन, नंबर 4 पर कप्तान श्रेयस अय्यर, और उसके बाद तिलक वर्मा व ऑलराउंडर शिवम दुबे को शामिल किया है। श्रेयस अय्यर के फॉर्म को उन्होंने टीम के लिए बेहद महत्वपूर्ण बताया।

मयंक यादव की वापसी, बॉलिंग में बताए दो अलग कॉम्बिनेशन

गेंदबाजी आक्रमण को मजबूत करने के लिए चोपड़ा ने चोट के बाद वापसी कर रहे रफ्तार के सौदागर मयंक यादव को प्लेइंग XI में जगह दी है। स्पिन और ऑलराउंडर विभाग में उन्होंने हर्ष दुबे, सूर्यांश शेडगे, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को विकल्प के रूप में रखा है। तीसरे तेज गेंदबाज के तौर पर उन्होंने यश ठाकुर या अशोक शर्मा में से किसी एक को चुनने का सुझाव दिया है।

Check Also

IND vs ZIM T20 Series: जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम इंडिया के 4 बड़े ‘इम्तिहान’, श्रेयस की कप्तानी से लेकर वैभव सूर्यवंशी पर टिकीं निगाहें

नई दिल्ली (खेल डेस्क)। भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज की …