‘उसने शर्ट उतारी और मेरे सामने…’, साउथ एक्ट्रेस काजल अग्रवाल के वैनिटी वैन में घुसकर असिस्टेंट डायरेक्टर ने की थी शर्मनाक हरकत

साउथ और बॉलीवुड सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने अपने करियर से जुड़ा एक डरावना और शॉकिंग किस्सा शेयर किया है। एक इंटरव्यू के दौरान काजल ने बताया कि किस तरह शूटिंग के दौरान एक असिस्टेंट डायरेक्टर ने बिना अनुमति के उनके कारवां (वैनिटी वैन) में घुसकर ऐसी हरकत की, जिससे उनके हाथ-पैर कांप गए थे।

वैनिटी वैन में बिना अनुमति घुसा था असिस्टेंट डायरेक्टर

एबीपी न्यूज को दिए इंटरव्यू में काजल अग्रवाल ने उस खौफनाक घटना को याद करते हुए बताया कि एक फिल्म की शूटिंग खत्म होने के बाद वह अपने कारवां में अकेली आराम कर रही थीं। तभी फिल्म का एक असिस्टेंट डायरेक्टर बिना इजाजत के अंदर घुस आया। उसने अचानक अपनी शर्ट उतार दी और अपनी छाती पर बने काजल के नाम का टैटू दिखाने लगा। इस अचानक हुई हरकत से एक्ट्रेस बेहद चौंक गईं और डर के मारे उनके हाथ-पैर कांपने लगे।

काजल अग्रवाल ने दी थी चेतावनी

हालांकि काजल ने फैन के इस प्यार (टैटू) की तारीफ की, लेकिन उनके इस तरह जबरन वैनिटी में घुसने के तरीके को गलत बताया। उन्होंने कहा कि कोई कितना भी बड़ा फैन क्यों न हो, एक महिला के कमरे में बिना अनुमति के घुसना और इस तरह का बर्ताव करना बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है। एक्ट्रेस ने उसे कड़ी चेतावनी दी कि अगर उसने दोबारा ऐसी हरकत की तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी, जिसके बाद उन्होंने उसे वहां से बाहर भेज दिया।

Check Also

करिश्मा तन्ना 42 की उम्र में बनीं मां, गुरु पूर्णिमा के खास दिन पर दिया बेटे को जन्म

टीवी और बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री करिश्मा तन्ना मां बन गई हैं। अभिनेत्री ने अपने …