‘सोचिए किसको सीता का रोल दिया…’ रामायण में साई पल्लवी की कास्टिंग पर भड़के अन्नू कपूर, डायरेक्टर को लेकर दिया ये बयान

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ (Ramayana) अपनी रिलीज से पहले ही लगातार चर्चा में बनी हुई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम और साउथ सुपरस्टार साई पल्लवी (Sai Pallavi) माता सीता के किरदार में नजर आने वाली हैं। लेकिन अब, फिल्म के आधिकारिक ट्रेलर रिलीज से ठीक पहले दिग्गज अभिनेता अन्नू कपूर (Annu Kapoor) ने साई पल्लवी की कास्टिंग पर सवाल उठाकर नया विवाद खड़ा कर दिया है।

‘रामानंद सागर जैसी रामायण में सिर्फ शोबाजी होगी’

एक इंटरव्यू के दौरान जब अन्नू कपूर से इस फिल्म के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “क्या बनाएंगे? जो बनाएंगे, वो रामानंद सागर की रामायण को टेक्नोलॉजी से बहुत शोबाजी कर देंगे। लेकिन उसके बाद आप ये सोचिए कि आपने किसको सीता का रोल दिया है? सीता मां हैं।” उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत में राम और सीता का बहुत बड़ा धार्मिक महत्व है, इसलिए ऐसे प्रतिष्ठित किरदारों की कास्टिंग एक बेहद बड़ी जिम्मेदारी होती है। उन्होंने दर्शकों से अपील की कि फिल्म आने पर वे सीता के किरदार के चयन पर जरूर विचार करें।

डायरेक्टर नितेश तिवारी को पहचानने से किया इनकार

जब अन्नू कपूर से पूछा गया कि क्या वह इस कास्टिंग से नाखुश हैं और फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी के बारे में उनका क्या सोचना है, तो उन्होंने बेबाक अंदाज में कहा, “आप जिसका नाम ले रहे हो, मैं उसको जानता भी नहीं हूं। कौन हैं? क्या करते हैं? मुझे तो पता भी नहीं।” आपको बता दें कि फिल्म मेकर्स ने अब तक सिर्फ रणबीर कपूर का लुक रिवील किया है, जबकि साई पल्लवी (सीता) और यश (रावण) के लुक को अभी तक सस्पेंस रखा गया है।

24 जुलाई को आ रहा है ट्रेलर, दो पार्ट में रिलीज होगी फिल्म

इस भारी विवाद के बीच ‘रामायण’ का वर्ल्डवाइड ट्रेलर 24 जुलाई को रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह फिल्म दो भागों में दर्शकों के सामने आएगी, जिसका पहला पार्ट इसी साल दिवाली पर और दूसरा पार्ट अगले साल दिवाली पर रिलीज होगा। फिल्म में रणबीर कपूर और साई पल्लवी के अलावा रवि दुबे लक्ष्मण, यश रावण और सनी देओल हनुमान के दमदार किरदारों में दिखाई देंगे।

Check Also

‘राजीव गांधी की मौत के बाद पार्टी भटक गई…’ जब वैजयंती माला ने कांग्रेस छोड़ सोनिया गांधी को लिखी थी तीखी चिट्ठी, लगाए थे बड़े आरोप

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री वैजयंती माला (Vyjayanthimala) का राजनीतिक सफर भी उनके फिल्मी करियर की …