Hantavirus Alert: अर्जेंटीना से रवाना हुए एक डच क्रूज शिप पर हंता वायरस के संक्रमण और तीन यात्रियों की मौत की खबर ने अंतरराष्ट्रीय पर्यटन जगत में हड़कंप मचा दिया है। डब्ल्यूएचओ (WHO) के अनुसार, इस जहाज पर सवार 147 लोगों में से 8 लोग संक्रमित पाए गए। इस घटना के बाद अब यह सवाल उठ रहा है कि क्या वर्तमान में घूमना-फिरना और विशेषकर क्रूज यात्राएं सुरक्षित हैं?
विशेषज्ञों की चेतावनी: क्या यात्रा करना सुरक्षित है?
स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने अंतरराष्ट्रीय यात्राओं, विशेषकर क्रूज शिप यात्राओं को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है। हालांकि, स्थिति को पैनिक करने वाला नहीं बताया गया है।
-
आम पर्यटन पर असर: डब्ल्यूएचओ का मानना है कि सामान्य पर्यटन पर इसका कोई बड़ा असर नहीं पड़ेगा।
-
क्रूज यात्रियों के लिए सलाह: यदि आपने पोलर क्षेत्रों या दूर देशों के लिए क्रूज बुक किया है, तो ऑपरेटर से स्वास्थ्य निगरानी और स्वच्छता के इंतजामों पर सवाल जरूर पूछें।
-
45 दिनों का नियम: यदि आप किसी ऐसे इलाके से लौटे हैं जहां वायरस का प्रभाव था, तो अगले 45 दिनों तक अपने लक्षणों पर नजर रखें।
हंता वायरस क्या है और यह कैसे फैलता है?
हंता वायरस मुख्य रूप से संक्रमित चूहों और मूषकों (Rodents) के मल, मूत्र या लार के संपर्क में आने से फैलता है।
-
दुर्लभ संक्रमण: मनुष्यों में इसका संक्रमण दुर्लभ है।
-
व्यक्ति से व्यक्ति: डब्ल्यूएचओ के अनुसार, कुछ विशेष परिस्थितियों में (जैसे एंडीज स्ट्रेन) यह एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में भी फैल सकता है।
-
इतिहास: पिछले वर्ष अभिनेता जीन हैकमैन की पत्नी बेट्सी अराकावा की मृत्यु भी इसी वायरस से हुई थी।
वायरस के लक्षण और पहचान
हंता वायरस के संपर्क में आने के 1 से 8 सप्ताह के भीतर लक्षण दिखाई दे सकते हैं:
-
शुरुआती लक्षण: तेज सिरदर्द, थकान, बुखार, सर्दी लगना और मांसपेशियों में दर्द।
-
पेट संबंधी समस्याएं: मतली, उल्टी, दस्त और पेट दर्द।
-
गंभीर स्थिति: सांस लेने में अत्यधिक तकलीफ (Hantavirus Pulmonary Syndrome) और लो ब्लड प्रेशर।
बचाव और सावधानी के उपाय
चूंकि हंता वायरस की कोई सटीक वैक्सीन या विशेष इलाज उपलब्ध नहीं है, इसलिए बचाव ही एकमात्र रास्ता है:
-
स्वच्छता: रहने और घूमने वाली जगह पर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।
-
जोखिम वाले क्षेत्र: प्रभावित इलाकों में हाइकिंग, कैंपिंग या फार्म विजिट के दौरान अतिरिक्त सावधानी बरतें। चूहों के संपर्क वाले स्थानों से दूर रहें।
-
मेडिकल सलाह: लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। समय पर इंटेंसिव केयर मिलने से मरीज की जान बचाई जा सकती है।
WHO का आश्वासन: ‘यह कोविड-19 नहीं है’
डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस अधानोम घेब्रेयेसस ने स्पष्ट किया है कि जनता के लिए जोखिम अभी कम है। उन्होंने कहा:
“यह कोई दूसरा कोविड-19 नहीं है। स्थिति नियंत्रण में है। क्रूज शिप पर पाया गया वायरस हंता वायरस का ‘एंडीज स्ट्रेन’ है। यह गंभीर जरूर है, लेकिन आम जनता के लिए इसका खतरा फिलहाल सीमित है।”
The News 11 – ताज़ा हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, देश-दुनिया