दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा में बड़ी चूक: बैरियर तोड़कर घुसी कार, ड्राइवर समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। राजधानी की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली जगहों में शामिल दिल्ली विधानसभा परिसर में सोमवार को सुरक्षा में बड़ी सेंध लगने से हड़कंप मच गया। एक तेज रफ्तार कार ने गेट नंबर-2 पर लगे बैरियर को तोड़ते हुए अंदर प्रवेश कर लिया और लोहे का गेट भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ड्राइवर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और वाहन को जब्त कर लिया है।

कुछ ही घंटों में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

घटना के बाद दिल्ली पुलिस ने तेजी दिखाते हुए महज कुछ घंटों में आरोपियों को पकड़ लिया। जांच के दौरान सामने आया कि कार को सरबजीत सिंह चला रहा था। पुलिस ने वाहन को रूप नगर इलाके से बरामद किया है। अन्य दो आरोपियों की भूमिका की गहन जांच जारी है।

 सुरक्षा एजेंसियों में मचा हड़कंप

दिल्ली विधानसभा जैसे संवेदनशील क्षेत्र में इस तरह की घटना सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। शुरुआती जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह महज लापरवाही थी या किसी बड़ी साजिश का हिस्सा।

पुलिस कमिश्नर ने लिया जायजा

घटना की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा खुद विधानसभा परिसर पहुंचे और मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से पूरी घटना की जानकारी ली और सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त करने के निर्देश दिए।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

इस घटना ने एक बार फिर राजधानी की हाई-सिक्योरिटी जोन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कैसे एक कार इतनी आसानी से बैरियर तोड़कर अंदर घुस गई, यह जांच का बड़ा विषय बना हुआ है।

Check Also

Wildwin Mobile Casino in Canada – Full Guide for Players

Getting Started – Registration & First Steps Wildwin Mobile App – Download, Installation, and Compatibility …