कार्यकर्ताओं से कहा कमल खिलाओ सपा को सैफई भगाओ : केशव प्रसाद मौर्य

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य की अध्यक्षता में आज पुलिस लाइन सभागार, जौनपुर में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद कर संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। बैठक में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गिरीश चंद्र यादव एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अजीत प्रजापति, जनप्रतिनिधिगण, पार्टी पदाधिकारिगण सहित जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, डीसी मनरेगा, परियोजना अधिकारी ग्राम्य विकास, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

संगठनात्मक बैठक में श्री मौर्य ने कहा कि संगठन की असली ताकत बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जनता के साथ उनका निरंतर संपर्क है। प्रत्येक बूथ पर नियमित बैठकें आयोजित की जाएं और घर-घर संपर्क अभियान चलाकर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा उपलब्धियों की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि बूथ स्तर पर ऐसे लोगों को चिह्नित करें, जिनके अभी तक वोटर कार्ड नहीं बने हैं। उनके नवीन मतदाता पहचान पत्र बनवाने के लिए निर्धारित फार्म भरवाएं और नियमानुसार प्रक्रिया पूरी कराने में सहयोग करें, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे।

श्री मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने युवा, महिला, किसान और गरीब सहित समाज के प्रत्येक वर्ग के सशक्तीकरण के लिए ऐतिहासिक कार्य किए हैं। युवाओं को शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने के साथ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। किसानों की आय बढ़ाने, कृषि को लाभकारी बनाने तथा उन्हें आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए भी अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, महिला स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहन, लखपति दीदी अभियान और युवाओं के लिए रोजगार एवं कौशल विकास की योजनाएं इसका उदाहरण हैं।

Check Also

ग्रेटर नोएडा से आगरा तक सफर करने वाले सावधान! हाई-टेक कैमरों की रडार पर आते ही कट रहे धड़ाधड़ चालान

नोएडा/आगरा: ग्रेटर नोएडा से आगरा को जोड़ने वाले 165 किलोमीटर लंबे यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) …