भाजपा में सामान्य कार्यकर्ता भी मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री बन सकता है : केशव मौर्य

केशव प्रसाद मौर्य ने आज गोमती नगर स्थित ताज होटल में प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर एक निजी समाचार संस्थान की ओर से आयोजित विशेष कार्यक्रम में सहभागिता की।  इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले नागरिकों को सम्मानित किया तथा प्रदेश की नौ वर्षों की विकास यात्रा, सुशासन, जनकल्याण, निवेश, रोजगार, महिला सशक्तीकरण और सामाजिक परिवर्तन पर अपने विचार साझा किए। श्री मौर्य ने सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले विभिन्न महानुभावों को सम्मानित कर उनके कार्यों की सराहना की।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश में लगभग  36 लाख  ग्रामीण आवास पूर्ण हो चुके थे। यह गरीब परिवारों को पक्की छत उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और मुफ्त राशन जैसी योजनाओं ने गरीबों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। सरकार का प्रयास है कि कोई भी पात्र परिवार सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। महिला सशक्तीकरण पर श्री मौर्य ने कहा कि ग्रामीण महिलाओं को केवल सरकारी योजनाओं का लाभार्थी नहीं, बल्कि आर्थिक गतिविधियों का नेतृत्वकर्ता बनाया जा रहा है। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को रोजगार, स्वरोजगार, प्रशिक्षण, बैंक ऋण और बाजार से जोड़ा जा रहा है। उत्तर प्रदेश में 28 लाख महिलाएं लखपति दीदी के रूप में दर्ज की गई हैं। यह ग्रामीण महिलाओं की मेहनत, उद्यमिता और आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। हमारा लक्ष्य है कि गांव-गांव में महिलाएं उद्यमी बनें और परिवार की आय बढ़ाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

Check Also

ग्रेटर नोएडा से आगरा तक सफर करने वाले सावधान! हाई-टेक कैमरों की रडार पर आते ही कट रहे धड़ाधड़ चालान

नोएडा/आगरा: ग्रेटर नोएडा से आगरा को जोड़ने वाले 165 किलोमीटर लंबे यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) …